spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सब्जी बाजार से मैदान तक, सावनेर में स्वच्छता की नई लहर

– मुख्यमंत्री के आने से दूर हुई सालों की गंदगी

 नागपुर :- सावनेर नगर परिषद मैदान में आयोजित भव्य महाआरती के दौरान हजारों दीपों की रोशनी में ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र को रोशन कर दिया. इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति ने आयोजन को और भी गौरवपूर्ण बना दिया. कार्यक्रम के दौरान भक्ति, उत्साह और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे सावनेर का नाम दुनिया भर में फैल गया. मुख्यमंत्री फडणवीस के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने नप मैदान, सब्जी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई और विकास कार्य किए. वर्षों से उपेक्षित पड़े नप मैदान का कायाकल्प करते हुए यहां रास्तों का निर्माण, गंदगी का निस्तारण और मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया गया. इसके साथ ही सब्जी बाजार क्षेत्र में स्वच्छता और व्यवस्थापन में भी उल्लेखनीय सुधार किया गया.

स्थानीय नागरिकों, सब्जी व्यापारियों और खेल प्रेमियों ने प्रशासन के इस कार्य की खुले दिल से सराहना की. उनका कहना था कि जहां पहले अव्यवस्था और गंदगी का माहौल था, वहीं अब साफ-सुथरा और व्यवस्थित वातावरण देखने को मिल रहा है, जिससे दैनिक जीवन और व्यापार दोनों में सुविधा हुई है. कार्यक्रम के दौरान हजारों दीपों की अलौकिक छटा ने पूरे परिसर को जगमगाया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि शहर के विकास और प्रशासनिक तत्परता का भी एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत कर गया.

विधायक डॉ. आशीष देशमुख को इस आयोजन के लिए जनता ने भरपूर प्रशंसा दी और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की. स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि इस प्रकार के विकास कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे सावनेर शहर और अधिक सुंदर एवं व्यवस्थित बन सकेगा.

Popular Articles