– अंगूर की घटी मांग, आम बना पहली पसंद
नागपुर :- आहार में फलों का व्यापक महत्व होता है, विभिन्न किस्म के फल स्वास्थ्य के लिए विशेष महत्व रखते है. बाजारों में अंगूर की मिली जुली मांग दिखाई दे रही है. ग्रीष्मकाल प्रारंभ हुआ है, ऐसे में फलों का राजा ‘आम’ पर सभी की निगाहें है. इन दिनों फलों के दूकानों में आम पहुंच गया है. जिससे आम की मांग दिखाई दे रही है. लेकिन शुरूआती दिन होने के चलते आम के दाम भी अधिक है, स्थानीय आम निकलना बाकी है, बाहरी बाजारों से ही शहर में आम पहुंच रहा है. जिससे इन दिनों आम के साथ तरबूज, खरबूजा, ताड़ आदि फलों की मांग बढी नजर आ रही है. गर्मी के दिनों में सेहत को तंदुरूस्त रखने के लिए फल का सेवन अच्छा माना जाता है. जिले में हर मौसम में फलों की मांग रहती है, लेकिन मौसमी फलों की ओर ग्राहकों का रूझान काफी दिखाई देता है. इन दिनों बाजारों में तरबूज, खरबूज, अनानस, सेब, अंगूर, केले समेत अन्य फल दूकानों में सजे नजर आ रहे है. शहर में विभिन्न फल विक्रेताओं के पास विभिन्न किस्म के फल नजर आते है. बीते कुछ दिन पूर्व जिले में अंगूर की मांग बढ गई थी, लेकिन इन दिनों अंगूर की मांग अधिक नहीं है.
अंगूर के दाम में उछाल
जिले में बीते कुछ माह से अंगूर का सीजन शुरू है. जिससे बीते दिनों अंगूर की मांग बढ़ने से आवक भी बढ़ गई थी. लेकिन इन दिनों मिश्रित स्वरूप में अंगूर की मांग हो रही है. अब अंगूर फलों का सीजन अंतिम चरण में होने की बात भी कुछ विक्रेताओं ने कहीं है.