नागपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 पर स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में नियमों का उल्लंघन करने पर मध्य रेल नागपुर मंडल के कमर्शियल विभाग द्वारा जुर्माना ठोका गया. औषधि केन्द्र से दवाओं के साथ खानपान की चीजें भी बेची जा रही थीं जो नियमों का उल्लंघन है. मध्य रेलवे क्षेत्रीय रेल सलाहकार समिति (जेडआरयूसीसी) के सदस्य नितिन सोलंके द्वारा रेलवे प्रशासन से इस बारे में शिकायत की गई थी. इस जन औषधि केंद्र में शुगर, बीपी और थायरॉइड की जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध नहीं थीं, जबकि ब्रांडेड सौंदर्य प्रसाधन, परफ्यूम, शैम्पू तथा अन्य जनरल स्टोर की वस्तुओं की बिक्री की जा रही थी. इसी संबंध में सोलंके ने सीनियर डीसीएम अमन मित्तल को फोटो भेजकर शिकायत की थी. शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मित्तल ने जन औषधि केंद्र की जांच के आदेश दिए. जांच में आरोप सही पाए जाने पर केंद्र में रखे गए अनधिकृत सामान को जब्त कर लिया गया. नियमों के उल्लंघन के मामले में केंद्र पर दंडात्मक कार्रवाई भी की गई.
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर ठोका जुर्माना
Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.