– तेज रफ्तार कार की टक्कर से 4 की मौत
नांदेड़ :- जिले में हडसनी फाटा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी. निवघा बाजार निवासी यशवंत नरवाड़े अपनी मां रेखाबाई और बुआ अनुसयाबाई लोणारे के साथ बाइक से जा रहे थे. हडसनी गांव के पास पहुंचते ही कार ने उनकी बाइक सहित दूसरी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सवार सड़क पर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. दूसरी बाइक सवार एक अन्य व्यक्ति की भी हादसे में जान चली गई. इस दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नांदेड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद इलाके में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
सातारा जिले के पाटखल गांव के पास गुरुवार तड़के एक ट्रक नहर में गिर गया. हालांकि हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर सुरक्षित बच गए.
बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकाला गया और नहर से पानी का प्रवाह फिर से शुरू कर दिया गया. क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों को लेकर सड़क सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं.
जलगांव-जामनेर महामार्ग पर तोरणाला गांव के पास स्थित श्मशानभूमि के नजदीक एक बेहद दर्दनाक और भयावह सड़क हादसा हुआ है. इस दुर्घटना में बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, उनके साथ मौजूद केवल एक साल की मासूम बच्ची सुरक्षित बच गई. गोपाल खड़के और सोनाली खड़के अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. जैसे ही वे जामनेर महामार्ग पर तोरणाला गांव के पास श्मशानभूमि के नजदीक पहुंचे, तेज रफ्तार बाइक पर उनका नियंत्रण बिगड़ गया. इसके बाद बाइक सामने चल रहे। रहे एक ट्रैक्टर से पीछे से जोरदार तरीके से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि गोपाल खड़के और सोनाली खड़के सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में उनके साथ मौजूद उनकी एक साल की बच्ची भी थी, लेकिन यह इतनी भीषण दुर्घटना के बावजूद बच्ची सुरक्षित बच गई. हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और मदद की कोशिश की. पुलिस को सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

