Saturday, April 25, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़

– CIB की बड़ी कार्रवाई, 67 ई-टिकट जब्त

 नागपुर :- मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने अवैध ई-टिकटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टिकट की कालाबाजारी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया. मुख्यालय से मिली सूचना के आधार पर सीआईबी (क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच) नागपुर की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 67 ई-टिकट जब्त किए जिनकी कीमत 97,018.55 रुपये बताई गई. पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद असलम तुम्बी बताया गया. जानकारी के अनुसार नागपुर स्थित सीआईबी के एएसआई आरके भारती और आरक्षक हरविंदर सिंह को नागपुर में रेलवे ई-टिकटों की कालाबाजारी की सूचना मिली थी. साथ ही एक संदिग्ध मोबाइल नंबर भी मिला. सीआईबी टीम ने जब संदिग्ध मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो मोहम्मद असलम तुम्बी का पता चला. उसके मोबाइल की जांच करने पर पता चला कि वह कई व्यक्तिगत यूजर आईडी का दुरुपयोग करके रेलवे ई-टिकट बना रहा था. जांच में कुल 7 यूजर आईडी मिलीं जिनमें से 6 सक्रिय पाई गईं. इन आईडी के जरिए आरोपी ने 13,609.85 रुपये मूल्य के 5 सक्रिय ई-टिकट और 83,408.70 रुपये मूल्य के 62 पहले से इस्तेमाल किए गए टिकट बनाए थे.

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ग्राहकों से मूल किराये के अलावा प्रति टिकट 30 से 50 रुपये का अतिरिक्त कमीशन वसूल रहा था. वह इस लेन-देन के लिए अपनी पत्नी के नाम के बैंक खाते का इस्तेमाल कर रहा था. आरोपी से 67 ई-टिकट और एक मोबाइल फोन जब्त कर उसे आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ को सौंप दिया गया है. आगे की जांच जारी है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.