spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नाबालिग को अश्लील संदेश भेजने पर FIR

राजुरा :- राजुरा तहसील में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को मोबाइल के माध्यम से अश्लील व आपत्तिजनक संदेश भेजकर परेशान करने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ राजुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. लगभग एक माह पहले हुई इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा है और अपनी मां के साथ रहती है. आरोपी पिछले कुछ महीनों से उसके मोबाइल नंबर पर बार-बार संदेश भेजकर उसे परेशान कर रहा था. “तुम बहुत याद आती हो, तुम्हारा चेहरा सामने दिखता है” जैसे संदेश भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, ऐसा शिकायत में उल्लेख है. बताया गया है कि आरोपी लड़की का परिचित है और पहले भी उसका पीछा कर उसे परेशान कर चुका है. इस कारण लड़की में भय का माहौल बना हुआ था.

Popular Articles