spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

यवतमाल में रैगिंग का गंभीर मामला

– 18 छात्रों पर कार्रवाई की तलवार

यवतमाल :- यवतमाल स्थित डॉ. डायभाई मावजी मजीठिया आयुर्वेदिक महाविद्यालय में नए प्रवेश लेने वाले छात्रों के साथ रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है. इस घटना से शैक्षणिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूजीसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत मिलने के बाद तत्काल जांच शुरू की गई. जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि प्रथम वर्ष के छात्रों को वरिष्ठ छात्रों द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए एक छात्र को एक वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है. वहीं, आठ छात्रों को छह महीने के लिए निलंबित करने की सिफारिश की गई है. इसके अलावा अन्य छात्रों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित है. कुल 18 छात्रों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है. इस मामले की जांच के लिए गठित समिति में यवतमाल के तहसीलदार योगेश देशमुख, पुलिस थाना प्रभारी नंदकिशोर काले, महाविद्यालय के प्राचार्य राजीव मुंडणे, पत्रकार गावंडे तथा छात्र प्रतिनिधियों को शामिल किया गया. तहसीलदार योगेश देशमुख ने कहा कि रैगिंग एक गंभीर और कानूनन दंडनीय अपराध है.

Popular Articles