गडचिरोली :- आरमोरी तहसील में उत्पात मचाने के बाद जंगली हाथियों का समूह अपना मोर्चा गड़चिरोली तहसील में आया है. इसी बीच रविवार की रात गड़चिरोली तहसील के उसेगांव और राजागाटा खेत परिसर में हाथियों ने उत्पात मचाते हुए धान फसल को नष्ट कर दिया जिससे किसानों का भारी नुकसान हुआ है. वहीं इस घटना से परिसर में दहशत का वातावरण निर्माण हो गया है. तीन दिन पहले जंगली हाथियों का समूह देसाईगंज-कुरखेडा मार्ग पार करते हुए दिखाई दिया था. इसके बाद आरमोरी तहसील में प्रवेश कर वैरागड परिसर के फसलों का नुकसान पहुंचाया था. इसी बीच जंगली हाथियों का समूह उसेगांव और राजगाटा जंगल परिसर में दाखिल हुआ. यहां पर जंगली हाथियों ने धान, मका, आम, पपिता, ताड़ आदि फसल समेत पलसबाग को तहस-नहस कर दिया.








