spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

निजी ट्रैवल्स बसों से बढ़ते ट्रैफिक जाम पर आम आदमी पार्टी की पहल

– पुलिस प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई 

नागपूर :- नागपुर शहर में निजी ट्रैवल्स बसों के कारण बढ़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा उठाए गए मुद्दे पर पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाई है। आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल कल रजनीकांत जिचकार, सचिव महाराष्ट्र राज्य के नेतृत्व में कमिश्नर ऑफ पुलिस रविंद्र सिंघल से मिला और शहर में ट्रैवल्स बसों की अव्यवस्था, अवैध पिकअप-पॉइंट तथा लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम को लेकर विस्तृत निवेदन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में भूषण ढाकुलकर, महाराष्ट्र राज्य संगठन सचिव, अजिंक्य कळंबे अध्यक्ष नागपुर शहर, महासचिव इक़बाल रिज़वी, डॉ.अमेय नारनवरे, उपाध्यक्ष अहमद जवाद, अलका पोपटकर, तेजराम मदन, क्षितिज मेश्राम, स्वप्निल सोमकुंवर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कमिश्नर ऑफ पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उनके आदेशानुसार आज प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी ट्रैफिक लोहित मतानी से मुलाकात कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निजी ट्रैवल्स बसों से उत्पन्न संपूर्ण समस्या विस्तार से रखी। डीसीपी लोहित मतानी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस विषय पर आज से ही सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रैवल्स बस संचालकों पर कठोर कदम उठाए जाएंगे। आम आदमी पार्टी ने पुलिस प्रशासन के सकारात्मक रवैये का स्वागत करते हुए कहा कि नागरिकों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा।

Popular Articles