spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

22० ऑटो चालकों पर रोजगार का संकट

– स्टेशन की प्रीपेड व्यवस्था को किया बंद

 नागपुर :- नागपुर रेल्वे स्टेशन स्थित प्रीपेड बुथ को रेलवे ने बंद कर दिया है. गुरुवार की दोपहर को सभी ऑटो चालकों को बाहर कर दिया गया. जिसके कारण करीब 22० ऑटो चालकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है, वही दुसरी ओर यात्री भी प्रीपेड ऑटो से वंचित दिखाई दिए. ऑटो चालकों ने बताया कि, बिना किसी नोटीस के उन्हें बाहर किया गया है.

नागपुर रेल्वे स्टेशन पर वर्ष 2०12 से ऑटो प्रीपेड की व्यवस्था है. जोकि यात्रियों के लिए एक अच्छी सुविधा साबित होती है. यहां से शहर के किसी भी कोने में जाने के लिए यात्रियों को एक निर्धारित किराये पर ऑटो सुविधा मिल रही है. जोकि पूरी तरह से सुरक्षित भी थी. लेकिन अब यात्री इस सुविधा से वंचित रहनेवाले हैं. क्योकि गुरुवार की दोपहर से सभी ऑटो चालकों को पुलिस बल के साथ बाहर किया गया है. नागरिक विकास समिति के सदस्य व ऑटो चालक अल्ताफ अंसारी ने बताया कि, हमे किसी तरह का कोई नोटीस दिये बगैर हमे बाहर कर दिया है. जिसके लिए हम आरटीओ के पास भी गये थें. लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है. रेलवे प्रशासन के अनुसार निर्माणकार्य चलने के कारण प्रीपेड ऑटो को बाहर – किया गया है.

Popular Articles