spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

जबलपुर में दर्दनाक हादसा : 31 लोग थे सवार

– 18 सुरक्षित बाहर निकले, 3 महिलाएं हैं मृतकों में

– बांध में डूबा टूरिस्ट क्रूज, 5 डूबे, 8 लापता

जबलपुर :- यहां के बरगी बांध में टूरिस्टों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. हादसे के वक्त क्रूज में करीब 31 लोग सवार थे. पुलिस के मुताबिक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई, जबकि 18 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. 8 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई थीं. क्रूज कैप्टन महेश पटेल भी लापता बताए गए. बचाव दल उनकी खोज में भी जुटा था. यह हादसा बरगी डैम में खबरिया टापू के पास गुरुवार को शाम के समय हुआ. क्रूज बरगी बांध में इन टूरिस्टों को सैर करा रहा था कि तभी अचानक से डूबने लगा. चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम के समय अचानक बरगी बांध के पास तेज आंधी-तूफान आया. इस समय क्रूज बांध के पानी के बीचोबीच था. तेज आंधी-तूफान में क्रूज का बैलेंस बिगड़ गया और वह डगमगाकर पानी में डूब गया.

सूचना मिलते ही सीएसपी अंजुल अर्थक मिश्रा मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे, जबलपुर के कलेक्ट्रेट राघवेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ लोग लापता है. अब तक 5 शव निकाले जा चुके है. इनमे तीन महिलाएं शामिल है. यह कूज मध्य प्रदेश पर्यटन निगम (एमपीटी) द्वारा संचालित किया जा रहा था.

Popular Articles