spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

धामणगांव अग्निकांड के पीड़ितों को बड़ी राहत

– 2.5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

नागपुर :- नागपुर भिवापुर तहसील के धामणगांव में 2 मई की देर शाम लगी भीषण आग में कई परिवारों के घरों को भारी नुकसान हुआ। पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने संडे को प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और जले हुए घरों का निरीक्षण किया, उन्होंने प्रत्येक प्रभावित परिवार को खनिज महामंडल के माध्यम से 2.5 लाख रुपये, राज्य सरकार की ओर से 23,000 रुपये की सहायता तथा कोराडी श्री महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर संस्थान की ओर से 20 लाख रुपये की मदद और आवश्यक बर्तन उपलब्ध कराने की घोषणा की। उनके साथ राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, विधायक संजय मेश्राम, सरपंच वैशाली चौधरी, राजू पारवे, सुधीर पारवे, आनंदराव राऊत, प्रमोद घरडे, उपविभागीय अधिकारी उमेश चव्हाण तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

साहस व एकता के कारण जनहानि नहीं

पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि रात अचानक आए तेज तुफान और हवाओं के कारण आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना कैसे हुई इसकी जांच पुलिस करेगी लेकिन गांव वालों ने जिस साहस और एकता का परिचय दिया उससे कोई जनहानि नहीं हुई। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने गांव वालों के इस साहस को नमन किया और सरकार की ओर से आभार व्यक्त किया।

पीड़ितों को त्वरित राहत

खनन महामंडल के माध्यम से प्रत्येक परिवार को घर निर्माण हेतु 2.5 लाख रुपये।

राज्य सरकार की ओर से 23,000 रुपये की तात्कालिक सहायता।

कोराडी श्री महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर संस्थान की ओर से 20 लाख रुपये की सहायता।

उमरेड एमआईडीसी की कंपनियों द्वारा सीएसआर के माध्यम से मदद के प्रयास।

प्रत्येक परिवार को एक महीने का राशन और आवश्यक सामग्री।

घायल पशुओं और जले हुए सामान के लिए अलग सहायता।

घर निर्माण के लिए मुफ्त रेत।

विद्यार्थियों को किताबें और यूनिफॉर्म।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.