– शिक्षकों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
नागपुर :- सदर स्थित एक स्कूल में आग लगने की घटना से उजागर हुई. हादसे के दौरान स्कूल छात्रों से भरा हुआ था. पता चलते ही शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझा दी. इस कारण बड़ा हादसा टल गया. सौभाग्य से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. सदर क्षेत्र में माउंट रोड पर बंसल पाठशाला मौजूद है. बुधवार की दोपहर कई विद्यार्थी अपनी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे. इस दौरान स्कूल के बिजली मीटर यूनिट में अचानक शॉट सर्किट हुआ और आग भड़क उठी. स्कूल के कर्मी ने अधिकारियों को जानकारी दी. 4-5 शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए और दमकल के पहुंचने का इंतजार न करते हुए तुरंत स्कूल में मौजूद फायर एक्सटिंग्यूशर उठाए और मीटर यूनिट की ओर दौड़े. 4-5 फायर एक्सटिंग्यूशर की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया. यदि आग बुझाने में देर होती तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था.
दूसरी तरफ से छात्रों को निकाला, बाद में छुट्टी
आग स्कूल की इमारत की बार्यों ओर लगी थी. आग की गंभीरता को देखते हुए तुरंत दायीं ओर की सीढ़ियों से छात्रों को बाहर निकाला गया.
मीटर यूनिट में आग से स्कूल में बिजली गुल हो गई. सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मीटर यूनिट को निकाला. घटना के बाद सभी छात्रों को छुट्टी दे दी गई.