spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

महंगा पड़ रहा सेब और अंगूर खाना

– 260 रुपये प्रतिकिलो चल रहा सेब, 240 रुपये मिल रहा अंगूर

नागपुर :- मौसमी फलों की कीमतें आसमान छू रही हैं. असमान से बरसती चिलचिलाती धूप ने फलों की कीमतों में गर्मी ला दी है. आलम यह है कि कीवी, सेब, अनार, अंगूर, संतरे की कीमतें आसमान छू रही हैं. सेब 260 रुपय प्रति किलो मिल रहा है, तो वहीं बीजे वाला अंगूर 240 रुपये और अनार 200 रुपये प्रतिकिलो चल रहा है. इस वक्त केवल तरबूज सस्ता है जो 30 रुपये किलो में उपलब्ध है. वहीं केले की बात करें, तो यह भी 40 से 50 रुपये दर्जन मिल रहा है. फलों की कीमतों में गर्मी के कारण मौसमी फलों में लोग ठंडक नहीं तलाश पा रहे हैं.

फलों की कीमतों के बढ़ने के पीछे का कारण व्यापारी माल भाड़े में बढ़ोतरी होना बता रहे हैं. व्यापारियों के अनुसार थोक में ही फलों के भाव बढ़े हुए हैं, जिसके चलते चिल्लर में यह 260 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच जाता है.

वहीं अभी सेब में हिमाचल का सीजन जुलाई से शुरू होगा और कश्मीर सेब ठंड में आयेंगे. अभी बीज वाला अंगूर आ रहा है. इसके अलावा अनार के भाव भी गर्मी दिखा रहे हैं. कलमना मार्केट में बैंगनफल्ली आम की आवक अच्छी हो रही है. मार्केट में यह 100 से 120 रुपये प्रतिकिलो चल रहा है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.