spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

6 वीं के नए पाठ्यक्रम को भी मंजूरी

– नये सत्र से लागू, बालभारती करेगी पुस्तकों की छपाई

नागपुर :- राज्य के स्कूली शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. कक्षा 6 के नए पाठ्यक्रम को राज्य स्तरीय सुकाणू समिति ने मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही कक्षा दूसरी, तीसरी और चौथी के नए पाठ्यक्रम को भी मंजूरी मिल गई है. अब छठवीं का पाठ्यक्रम भी नए सिरे से तैयार किया गया है, जिसे आगामी जून से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र से लागू किया जाएगा. नया पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया गया है. इसकी कठिनाई स्तर को विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता (लर्निंग आउटकम) के आधार पर तय किया गया है. सुकाणू समिति से मंजूरी मिलने के बाद अब इसे पाठ्यक्क्रम समन्वय समिति के पास अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा. उसके बाद नए पाठ्यपुस्तकों का निर्माण किया जाएगा. नए पाठ्यक्रम के अनुसार पाठ्यपुस्तकों की तैयारी की जिम्मेदारी बालभारती को दी गई है. नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत तक ये पुस्तकें विद्यार्थियों को उपलब्ध करा दी जाएंगी. बदलाव का उद्देश्य शिक्षा को अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाना है.

नए पाठ्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण भी जरूरी माना गया है. इसके लिए एससीईआरटी की ओर से राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, उसके बाद जिला स्तर पर भी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा, कक्षा दूसरी, तीसरी, तीसरी और अब 6वीं के नए पाठ्यक्रम लागू होने से राज्य की शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और कौशल-आधारित शिक्षा प्रदान करना है, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.