spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

5 करोड़ की लागत से बनेगा ‘सीमेंट रोड’

– गडकरी ने किया भूमिपूजन

नागपुर :- राज्य सरकार के विशेष अनुदान के अंतर्गत महानगरपालिका द्वारा प्रभाग क्रमांक 12 में अमरावती रोड से अंतरराष्ट्रीय कृषि कन्वेंशन सेंटर (वायु सेना गेट) होते हुए दाभा रिंग रोड तक सीमेंट सड़क के निर्माण का भूमिपूजन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों संपन्न हुआ. इस अवसर पर सांसद माया इवनाते ने खुशी जताते हुए कहा कि दाभा परिसर के नागरिकों की ओर से इस सीमेंट सड़क की मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही थी जो अब आखिरकार पूरी हो रही है. कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए क्रीड़ा विशेष समिति की सभापति दर्शनी धवड़ ने योजना की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 5 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले इस प्रोजेक्ट के तहत 730 मीटर लंबी सड़क का सीमेंटीकरण किया जाएगा. कुल 18 मीटर चौड़ी इस सड़क के दोनों ओर 1.50 मीटर चौड़े फुटपाथ और बरसाती नाले का भी निर्माण किया जाएगा.

पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी ने बताया कि इस सड़क को एक ‘स्मार्ट रोड’ के रूप में विकसित किया जाएगा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यहां अंतरराष्ट्रीय कृषि कन्वेंशन सेंटर का निर्माण हो रहा है जहां भविष्य में देश-विदेश से लोग आएंगे. ऐसे में यह नई सड़क आवागमन के लिए एक उत्कृष्ट सुविधा प्रदान करेगी. सांसद माया इवनाते, विधायक विकास ठाकरे, परिणय फुके, उपमहापौर लीला हाथीबेड, विपक्ष के नेता संजय महाकालकर, पूर्व विधायक सुधाकर कोहले सहित कई अन्य समितियों के सभापति, नगरसेवक और मनपा अधिकारी प्रमुखता से उपस्थित थे.

Popular Articles