spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

बंदूक की नोक पर सराफा व्यापारी को लूटा

अकोला :- शहर के गौरक्षण रोड स्थित आदर्श कॉलोनी में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना ने पूरे शहर में खलबली मच गयी. सप्तश्रृंगी अलंकार केंद्र (ज्वेलर्स) के मालिक जीतेंद्र विसपुते अपनी दूकान में अकेले थे, तभी एक व्यक्ति हाथ में बंदूक और लोहे की रॉड लेकर अंदर घुसा. उसने व्यापारी को बंदूक दिखाकर धमकाया और दूकान से लगभग 300 से 400 ग्राम सोना-चांदी के आभूषण तथा 60 से 70 हजार नगदी लूटकर फरार हो गया. घटना भीड़भाड़ वाले इलाके में होने से व्यापारी वर्ग में भय का वातावरण निर्माण हुआ है. व्यापारी ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था. उक्त आरोपी अकेला ही था. सूचना मिलते ही खदान पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की. इस मामले में खदान पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू है. आरोपी की तलाश के लिए विशेष पथक गठित किया गया है और शहर में नाकाबंदी की गई है. उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन पाटिल ने बताया कि आरोपी का जल्द ही पता लगाया जाएगा.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.