– अकोला 45.9 डिग्री के साथ रहा सबसे गर्म जिला
नागपुर :- विदर्भ में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग नागपुर केंद्र ने नागपुर समेत विदर्भ के सभी जिलों के लिए हीट वेव घोषित की है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले कई दिनों तक पूरा विदर्भ भीषण लू और तेज गर्मी की चपेट में रहेगा।
विदर्भ में इस साल गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सूर्यदेव के तीखे तेवर पिछले कई सालों के रिकॉर्ड ध्वस्त करने पर तुले हुए हैं। सुबह 10 बजे के बाद सूरज की किरणे किसी जलती हुई भट्टी से कम महसूस नहीं होती। भीषण गर्मी झेल रहे विदर्भवासियों के लिए आने वाले दिन और मुश्किल हो सकते हैं। मौसम विभाग ने नागपुर सहित विदर्भ के सभी जिलों के हीट वेव की चेतावनी जारी की है।
जारी पूर्वानुमान के अनुसार नागपुर, चंद्रपुर, वर्धा, गोंदिया, भंडारा, गढ़चिरौली, अमरावती, अकोला, बुलढाणा, यवतमाल और वाशिम जिलों में 20 मई तक हीट वेव का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, चंद्रपुर और अकोला में 46 डिग्री तक तापमान पहुंचने का अनुमान है, जबकि नागपुर, वर्धा, यवतमाल और गढ़चिरौली में 44 से 45 डिग्री तक पारा चढ़ सकता है।
हीट वेव की चेतवानी के साथ जिलों के तापमान लगातार 42 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। गुरुवार को जारी आकड़ो के अनुसार, 45.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा। पिछले तीन दिनों से अकोला पहले स्थान पर बना हुआ है। वहीं 45.5 और 45.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा। वहीं नागपुर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा।
अकोला – 45.9°C
अमरावती – 45.2°C
बुलढाणा – 41.5°C
चंद्रपुर – 42.8°C
गढ़चिरौली – 42.0°C
गोंदिया – 41.2°C
नागपुर – 44.0°C
वर्धा – 45.5°C
वाशिम – 43.4°C
यवतमाल – 43.6°C
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण तापमान में यह भारी उछाल आया है। लगातार गर्मी से दोपहर में निकलना मुश्किल हो गया है।