spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बदला मौसम, छाए बादल; विदर्भ में गिरा पारा

– चक्रवात का असर, विदर्भ के कुछ जिलों में दो दिन बारिश के आसार

नागपुर :- अक्टूबर माह के समाप्त होने से पहले बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर विदर्भ के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। मंगलवार और बुधवार को विदर्भ के अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए रहे। बादलों के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम में बदलाव महसूस किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दो दिनों के दौरान विदर्भ के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर को गड़चिरोली जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, गोंदिया और चंद्रपुर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, 29 अक्टूबर को भंडारा, चंद्रपुर, गड़चिरोली और गोंदिया जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

बारिश और तेज हवाओं की संभावना

विदर्भ के कुछ जिलों में अगले दो दिनों के दौरान बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। बादलों की मौजूदगी और तेज हवाओं के कारण तापमान में भी बदलाव होने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 और 29 अक्टूबर को संबंधित जिलों में मौसम की स्थिति पर नजर रखना जरूरी होगा।

Popular Articles