spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

भूकंप के दो झटकों से हिला नागपुर, उमरेड में था केंद्र

– दोपहर 3 बजे के बाद महसूस हुए कंपन, पहले की तीव्रता 3, दूसरे झटके की 2.3 दर्ज

नागपुर :- नागपुर और आसपास के क्षेत्र में मंगलवार दोपहर भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किए गए। इनका केंद्र नागपुर जिले की उमरेड तहसील के हलदगांव और डव्हा गांवों के आसपास बताया गया है। झटकों के कारण कुछ स्थानों पर लोगों में घबराहट फैल गई। हालांकि, दोनों भूकंप की तीव्रता कम दर्ज की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहला झटका दोपहर 3 बजकर 5 मिनट 58 सेकंड पर महसूस किया गया। इसका केंद्र उमरेड तहसील के हलदगांव के पास जमीन से लगभग 8 किलोमीटर नीचे था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3 दर्ज की गई। इसके करीब 15 मिनट बाद, दोपहर 3 बजकर 20 मिनट 50 सेकंड पर दूसरा झटका आया। इसका केंद्र उमरेड तहसील के डव्हा गांव के आसपास जमीन से लगभग 8 किलोमीटर नीचे बताया गया। दूसरे झटके की तीव्रता 2.3 दर्ज की गई।

गांवों में दहशत, नागपुर में भी महसूस हुए कंपन

भूकंप की तीव्रता कम होने के बावजूद झटकों से स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। कुछ लोगों के घबराकर घरों से बाहर निकलने की जानकारी सामने आई। नागपुर शहर के कुछ हिस्सों में भी कंपन महसूस होने की बात कही गई।

Popular Articles