spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

नागपुर में आग उगलता सूरज, वर्धा बना महाराष्ट्र का सबसे गर्म शहर

– 46.5°C पर पहुंचा पारा, भीषण गर्मी से विदर्भ बेहाल

– सुबह 8 बजे से लू का कहर, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

नागपुर :- विदर्भ भीषण गर्मी की चपेट में है। यहां के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 46.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को वर्धा देश में दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा, यहां तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि उत्तर प्रदेश के बांदा में सबसे ज्यादा 47.6 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया।

सोमवार को वर्धा 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पूरे महाराष्ट्र का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं अमरावती 46.4 और अकोला 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। जिलों में भीषण गर्मी का असर सुबह 8 बजे से ही महसूस होने लगा। दोपहर 12 बजे के बाद हालात और गंभीर हो गए तथा शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते नजर आए। विदर्भमें लगातार जारी हीटवेव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियों का पानी भी गर्म हो रहा है। कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों को सबसे ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

वर्धा, अमरावती और अकोला के अलावा यवतमाल में 45.4, नागपुर में 44.4 और वाशिम में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं चंद्रपुर में 43.8, गोंदिया 43.8. गडचिरोली 43.6, बुलढाणा 43.6 और भंडारा 42.6 डिग्री पारा दर्ज किया गया। पूरे विदर्भ में गर्म हवाओं का असर महसूस किया गया।

रात में भी नहीं मिल रही राहत, विदर्भ-मराठवाड़ा तपिश से परेशान

विदर्भ के अलावा मराठवाड़ा अलावा परभणी 44.1, नांदेड 43.0, के भी कई इलाके तप रहे हैं। यहां छत्रपति संभाजीनगर में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बीड़ 43.3 और उस्मानाबाद में पारा 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

रात में भी राहत नहीं : विदर्भ और मराठवाड़ा में रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। वर्धा में रात का तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा यवतमाल में 31.6, चंद्रपुर 31, अकोला और बुलढाणा में 29.8, गड़चिरोली 29.4, नागपुर 29.0, ब्रह्मपुरी 28.9, अमरावती 27.9, छत्रपति संभाजीनगर 29.3, परभणी 28.4, बीड़ 27.4 और उस्मानाबाद में रात का तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.