spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

महावितरण का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

– डेढ़ घंटे में 50 लाख की बिजली चोरी पकड़ी

यवतमाल :- बिजली चोरों के खिलाफ महावितरण ने आक्रामक अभियान छेड़ दिया है. पांढरकवड़ा मार्ग स्थित गुलशन नगर और कोहिनूर सोसायटी समेत कई इलाकों में महावितरण की 15 टीमों ने एक साथ छापेमारी की. इस कार्रवाई में महज डेढ़ घंटे के भीतर 50 लाख रुपये से अधिक की बिजली चोरी उजागर होने से जिले में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, इस बिजली चोरी में कुछ बड़े राजनीतिक लोगों के नाम भी सामने आने की चर्चा है, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है. उच्चभ्रू कॉलोनियों में बिजली चोरी के लिए हाईटेक तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा था. इसमें रिमोट कंट्रोल, जैमर, मुख्य लाइन को बायपास करना और सीधे तार जोड़कर अवैध रूप से बिजली उपयोग करना शामिल था. मंगलवार को महावितरण की 15 टीमों ने पुलिस बल के साथ एक साथ में ताला लगाकर फरार हो गए. इस संबंध में महावितरण के अधीक्षक अभियंता प्रवीण दरोली ने कहा कि इस तरह की बड़े पैमाने की बिजली चोरी से जिले की बदनामी होती है और ईमानदारी से बिल भरने वाले उपभोक्ताओं पर अप्रत्यक्ष आर्थिक बोझ पड़ता है. उन्होंने नागरिकों से बिजली चोरी रोकने में सहयोग करने की अपील की. कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया था. महावितरण की इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे यवतमाल जिले में बिजली चोरों में दहशत का माहौल है. अब संदिग्ध राजनीतिक व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई होगी या नहीं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं.

Popular Articles