चंद्रपुर :- तेंदू पत्ता इकट्ठा करने जंगल गई एक महिला की बाघ के हमले में मौत हो गई. यह घटना मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे नागभीड़ तहसील के किढाडी मेंढा इलाके में हुई. मृतक महिला की पहचान वनिता उर्फ इंदिरा शंकर उइके (55) के रूप में हुई है. वह इस साल वन्यजीव संघर्ष की 14वीं शिकार हैं. इंदिरा उइके सुबह अपनी तीन महिला साथियों के साथ तेंदूपत्ता इकट्ठा करने जंगल इलाके में गई थीं. सुबह करीब 8.30 से 9 बजे के बीच हनुमान मंदिर के। पास जंगल में एक बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया. हमले में वह गंभीर रूप पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया. जिले में बड़े पैमाने पर तेंदूपत्तों की कटाई चल रही है और जंगली जानवरों के हमलों में बढ़ोतरी के कारण नागरिकों में डर का माहौल फैल गया है. वन विभाग इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहा है और नागरिकों से जंगल क्षेत्र में जाते समय सतर्क रहने की अपील की गई है.
बाघ के हमले में फिर 1 महिला की हुई मौत
Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.