spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

ईंधन मूल्यवृद्धि के खिलाफ नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से धक्कामुक्की

नागपुर :- ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को नागपुर में जोरदार आंदोलन किया। संविधान चौक से जिलाधिकारी कार्यालय की ओर निकाले गए मोर्चे के दौरान शहर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। मोर्चा जब नारंग टॉवर के पास पहुंचा, तब पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई।

इसके बाद मोर्चा आकाशवाणी चौक की ओर बढ़ा, जहां पुलिस ने वाहनों को आड़ा लगाकर रास्ता रोक दिया। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर प्रदर्शनकारी दोबारा न बढ़ें, इसके लिए पुलिस ने मानव श्रृंखला बनाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस बीच कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं को चर्चा के लिए जिलाधिकारी कार्यालय ले जाया गया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि ईंधन दरों में वृद्धि वापस नहीं ली गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस आंदोलन में नागपुर शहराध्यक्ष प्रफुल गुडधे, सांसद श्यामकुमार बर्वे सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.