spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

विकास ठाकरे ने स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्षदों के साथ मुख्यमंत्री से चर्चा

नागपुर :- नागपुर शहर कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष विधायक विकास ठाकरे ने शनिवार को रेशमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मारक मंदिर क्षेत्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. ठाकरे और फडणवीस की दोस्ती नागपुर में मशहूर है. इस वजह से इस मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है.

विधायक विकास ठाकरे ने स्थानीय मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. उनके साथ कांग्रेस नगरसेवक वसीम खान, नगरसेविका सैयदा निजामुद्दीन अंसारी और अन्य समस्या से जूझ रहे नागरिक मौजूद थे. रेलवे ने प्रभाग 8 में डोबीनगर झोपड़पट्टी को हटाने की पहल की है. इस वजह से यहां के सात सौ परिवारों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है. विधायक विकास ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से ऐसी मांग की कि इस कार्रवाई को रोका जाए और यहां के नागरिकों का पुनर्वास किया जाए.

नगरसेवक वसीम खान और नगरसेविका सैयदा निजामुद्दीन अंसारी ने डोबीनगर के लोगों के साथ विधायक ठाकरे से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन दिया था. मुख्यमंत्री फडणवीस दोपहर में रेशमबाग में हेडगेवार स्मृति मंदिर में थे. विधायक ठाकरे ने तुरंत कॉर्पोरेटर और कुछ लोगों के साथ यहां मुख्यमंत्री से मुलाकात की. इस समय ठाकरे और वसीम खान ने मुख्यमंत्री को बताया कि 3 जून से डोबीनगर झुग्गी को रेलवे से हटाने की कार्रवाई की जाएगी.

इस झुग्गी में करीब सात सौ घर हैं. रेलवे ने बिना कोई सर्वे या सुनवाई किए नोटिस जारी कर दिया है. यहां के लोगों को पुनर्वास का भी भरोसा नहीं दिया गया है. रेलवे की इस कार्रवाई से हजारों लोगों के बेघर होने की संभावना है और मुख्यमंत्री से इस कार्रवाई को रोकने की मांग की गई थी. मुख्यमंत्री फडणवीस ने मदद का भरोसा दिया. इस मौके पर रूरु्र विकास ठाकरे और मुख्यमंत्री फडणवीस ने हंसी-मजाक भी किया. उनकी तस्वीरें भी शहर में वायरल हुईं. इस वजह से दोनों की मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही. विधायक ठाकरे 13 साल तक शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रहे. कुछ दिन पहले कांग्रेस ने उनकी जगह प्रफुल्ल गुडधे पाटिल को शहर अध्यक्ष की जि़म्मेदारी सौंप दी.

रेलवे ने डोबीनगर झुग्गी बस्ती के 14 ० परिवारों को घर खाली करने का नोटिस जारी किया है. संभावना है कि यहां के सभी घर गिरा दिए जाएंगे. इस वजह से पार्षद वसीम खान ने डर जताया है कि 1० हज़ार लोग बेघर हो जाएंगे.

Popular Articles