spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमारी

चंद्रपुर :- राज्य में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त पद का कार्यभार संभालने के बाद तुकाराम मुंढे ने विभागीय कार्रवाई को तेज कर दिया है। इसी क्रम में चंद्रपुर जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की। चंद्रपुर स्थित एक बेकरी का उत्पादन तत्काल बंद कराया गया, जबकि बल्लारपुर में अस्वच्छ परिस्थितियों में बेचे जा रहे ‘चीज’ अनलॉक के स्टॉक को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से मिलावटी और बिना लाइसेंस खाद्य व्यवसाय करने वालों में हड़कंप मच गया है।

चंद्रपुर के बायपास रोड स्थित विजय नगर क्षेत्र में मेसर्स न्यू फाइव स्टार बेकरी का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि यहां टोस्ट, रस्क सहित अन्य खाद्य पदार्थों का उत्पादन बिना लाइसेंस और अत्यंत अस्वच्छ वातावरण में किया जा रहा था। उत्पादों पर आवश्यक कानूनी लेबल भी नहीं थे तथा उनकी गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। प्रशासन ने बेकरी को तत्काल नोटिस जारी कर उत्पादन बंद करा दिया।कार्रवाई के दौरान 1,932 पैकेट ड्रायफ्रूट रस्क, 708 पैकेट चेरी टोस्ट तथा 160 बैग मैदा सहित कुल 3 लाख 66 हजार 240 रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया।

दूसरी कार्रवाई बल्लारपुर के रेलवे चौक स्थित मेसर्स उमम प्रोविजन में की गई। यहां ‘चीज एनालॉग’ नामक खाद्य पदार्थ को अत्यंत अस्वच्छ परिस्थितियों में बिक्री के लिए रखा गया था। संबंधित व्यापारी के पास माल की खरीद संबंधी कोई रसीद या बिल उपलब्ध नहीं था तथा पैकिंग पर भी लेबल संबंधी गंभीर त्रुटियां पाई गईं।

मानव स्वास्थ्य के लिए संभावित रूप से हानिकारक पाए जाने पर 11 किलो ‘चीज एनालॉग’ का लगभग 3,080 रुपये मूल्य का स्टॉक मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही कानूनी कार्रवाई के लिए पांच नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। यह कार्रवाई खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त प्रवीण उमप के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश कापगते और प्रणय कांबले की टीम ने की।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.