spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

वर्धा नदी में डूबे पांच युवक; एक शव बरामद

– घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप

चंद्रपुर :- घुग्घुस शहर के इंदिरा नगर इलाके के पांच युवक वर्धा नदी में तैरते समय गहरे पानी में डूब गए। मंगलवार सुबह 7:30 बजे पांचों युवकों में से एक का शव बरामद किया गया। यह घटना तब सामने आई जब वे सोमवार देर रात तक घर नहीं लौटे। इस बीच, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमें नदी में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही हैं।

यहाँ नदी में लकड़ी की नाव (डोंगा) पलटने से दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि पांच अन्य युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीम ने बोट की मदद से नदी में शवों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भंडारा शहर के कुछ युवक कल शाम के समय करचखेड़ा इलाके में पार्टी करने के लिए गए थे। नदी के बीचों-बीच स्थित एक टापू (बेटा) पर महुआ की शराब पीने के लिए ये सभी युवक एक लकड़ी की छोटी नाव (डोंगा) पर सवार होकर गए थे।

टापू पर पार्टी करने के बाद जब सभी युवक उसी नाव से वापस लौट रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण नाव नदी के गहरे पानी में पलट गई। नाव पलटते ही चीख-पुकार मच गई। नाव पर सवार कुल 7 लोगों में से 5 युवक किसी तरह तैरकर और सूझबूझ से अपनी जान बचाने में कामयाब रहे, लेकिन दो युवक नदी के तेज बहाव और गहरे पानी में समा गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, शवों की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आपदा प्रबंधन की टीम और स्थानीय गोताखोरों द्वारा बोट की सहायता से नदी पात्र में डूबे दोनों युवकों के शवों को ढूंढने का काम युद्ध स्तर पर शुरू है। खबर लिखे जाने तक तलाश अभियान जारी था। इस दर्दनाक हादसे ने भंडारा शहर पुलिस और आबकारी विभाग की गश्त और कार्रवाई पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

Popular Articles