spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

गोवा की सैर करेंगे भाजपा के नगरसेवक

नागपुर :- विधान परिषद चुनाव के पहले भाजपा अपने नगरसेवकों को गोवा की सैर कराएगी। बुधवार से सभी नगरसेवक एक तरह से नजरबंद हो जाएंगे। मतदान के एक दिन पहले नागपुर लौटेंगे, लेकिन किसी रिसार्ट में ठहरेंगे। कोई भी नगरसेवक पार्टी नेता को बिना बताए कहीं नहीं जा सकेंगे। महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति सभापति को विशेष छूट देकर इस टूर से अलग रखा गया है। पर्याप्त संख्या बल होने के बावजूद भाजपा विप चुनाव में किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती है। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में नगरसेवकों को एकत्र रखने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि कुछ नगरसेवकों के निवेदन पर पार्टी की ओर से यह सैर आयोजित की गई है। विप की नागपुर स्थानीय निकाय संस्था सीट के लिए 18 जून को मतदान होगा। भाजपा उम्मीदवार डॉ.राजीव पोतदार का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार अतुल लोंढे से होगा।निर्विरोध चुनाव के प्रयास असफल होने के बाद भाजपा के कुछ नेताओं ने संदेह व्यक्त किया है कि इस चुनाव में कांग्रेस अपने नगरसेवकों के अलावा अन्य के भी मतदान पाने का प्रयास कर सकती है। खबर है कि 10 जून को भाजपा के सभी नगरसेवक दुरंतो एक्सप्रेस से मुंबई के लिए रवाना होंगे। 11 जून को दोपहर में विमान से गोवा जाएंगे। गोवा में मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत की मेजबानी में नगरसेवकों का स्वागत किया जाएगा।

3 दिन तक गोवा में ठहरेंगे। 14 जून को मुंबई लौटेंगे। मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मेजबानी में भोजन कार्यक्रम का भी नियोजन किया जा रहा है। 15 व 16 जून को रामभाऊ प्रबोधिनी मुंबई में नगरसेवकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागी होंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रत्येक नगरसेवक से 13-13 हजार रुपये सहायता राशि ली गई है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.