spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

शादी का दबाव बना मौत की वजह

– दो महीने बाद खुला महिला हत्याकांड

ठाणे :- महाराष्ट्र के ठाणे और नवी मुंबई से जुड़े एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने दो महीने बाद खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक एक ईंट सप्लायर ने शादी के दबाव से बचने के लिए 30 वर्षीय महिला की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया। महिला का जला हुआ शव अप्रैल में नवी मुंबई के पनवेल इलाके में मिला था। लंबे समय तक पहचान नहीं हो पाने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल को पनवेल के चिंचवली-वाकड़ी गांव की सीमा के पास एक बुरी तरह जला और सड़ा हुआ शव मिला था। शव के पास कोई पहचान पत्र नहीं था। ऐसे में पुलिस ने महिला के शरीर पर मिले गहनों की जानकारी देशभर में साझा की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान ठाणे के शील डाइघर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक गुमशुदगी रिपोर्ट से बड़ा सुराग मिला। पुलिस ने बताया कि महिला की अंगूठियां, नथ, कान के झुमके और शरीर की बनावट गुमशुदा महिला अनितादेवी भगवान राजभर से मेल खा रही थी।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.