spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

पटोले ने राष्ट्रवादी के कांग्रेस में विलय की चर्चाओं को बताया सही

– तो सुप्रिया सुले ने विलय की जानकारी से किया इनकार

नागपुर :- महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कांग्रेस में संभावित विलय की चर्चाओं ने नया राजनीतिक माहौल बना दिया है। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने जहां धर्मनिरपेक्ष दलों के एकजुट होने की जरूरत बताते हुए विलय प्रक्रिया को पुराना प्रस्ताव बताया। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने ऐसे किसी भी प्रस्ताव की जानकारी होने से इनकार किया है। इस बीच उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग भी दोहराई है।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

सुले ने कहा, “हमें इसके बारे में कुछ भी नहीं पता है। न तो सम्मानित पवार साहब को इसके बारे में कुछ पता है, न मुझे, न शशिकांत शिंदे को और न ही जयंत पाटिल  को। हमारी पार्टी में किसी ने कोई प्रस्ताव नहीं रखा है और न ही हमें किसी ने कोई प्रस्ताव दिया है। न तो हमने कोई प्रस्ताव रखा है और न ही उन्होंने।

ओमान के तट पर एक कमर्शियल जहाज़ पर अमेरिकी सेना के हमले में मारे गए तीन भारतीय क्रू सदस्यों के बारे में उन्होंने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है और जिस तरह से यह हुआ, वह बहुत ही दुख देने वाला है। हमने तीन भारतीयों को खो दिया। हमें उम्मीद थी कि भारत सरकार इस पर कोई प्रतिक्रिया देगी। वे तीनों युवा इसी मिट्टी के थे; वे भारतीय थे। उनके सम्मान और गरिमा के लिए भारत को कड़ा रुख अपनाना चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार इस मामले पर चर्चा करेगी, और अगर सरकार अपनी विदेश नीति के ज़रिए कुछ नहीं कर पाती है, तो विपक्ष उन परिवारों के साथ खड़ा है। और अगर सरकार उनके लिए नहीं लड़ सकती, तो हम हर भारतीय और हर युवा की ओर से खड़े होंगे और हर भारतीय के लिए लड़ेंगे।

Popular Articles