spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ट्रोल बम से हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

रांची :- झारखंड की राजधानी रांची में दफ्तर पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. सूत्रों के मुताबिक, फुटेज में आरोपी अमन अंसारी पेट्रोल बम फेंकते हुए दिखाई दे रहा है. जांच में यह भी पता चला है कि दुबई की जेल में रहने के दौरान अमन अंसारी की मुलाकात पाकिस्तान से जुड़े ऑपरेटिव्स से हुई थी और बाद में वह सीधे हैंडलर्स के संपर्क में आ गया था.

सूत्रों के अनुसार, दफ्तर पर हमले के मामले में गिरफ्तार अमन अंसारी की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है. फुटेज में वह पेट्रोल बम फेंकते हुए दिखाई दे रहा है. जांच में सामने आया है कि अमन अंसारी कुछ समय तक दुबई में रहा था और एक मामले में वहां की जेल में भी बंद रहा था. इसी दौरान वह पाकिस्तान से जुड़े ऑपरेटिव्स के संपर्क में आया और बाद में सीधे हैंडलर्स से जुड़ गया. एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसे किस तरह निर्देश दिए गए और उसके संपर्क किन-किन लोगों से थे.

गिरफ्तार किए गए तीन मुख्य आरोपियों में से एक सैफ ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की. रांची सिटी एसपी पारस राणा के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे सैफ ने बाथरूम की वेंटिलेशन खिड़की तोड़कर फरार होने में कामयाबी हासिल कर ली. इसके बाद रांची पुलिस ने तुरंत अलर्ट जारी किया और सभी संचार तंत्र सक्रिय कर दिए.

Popular Articles