spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

नागपुर में राजीव पोद्दार की जीत

– नासिक बना चर्चा का केंद्र, गोकुल गीते ने चौंकाया

नागपुर :- विधान परिषद सीट के लिए बीजेपी महायुती की ओर से डॉ राजीव पोद्दार और कांग्रेस महा विकास अघाड़ी की ओर से अतुल लोंढे के बीच सीधा मुकाबला था। राजीव पोद्दार को जीत मिली है। उन्हें कुल 682 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 130 वोट से संतोष करना पड़ा। वहीं, 11 वोट अमान्य करार दिए गए। यहां कांग्रेस के कुल 169 वोटर थे, लेकिन अतुल लोढ़े को सिर्फ 130 वोट ही मिले। इस चुनाव में कुल 836 वोटर नागपुर में थे, जिनमें से 823 ने अपने अधिकार का उपयोग किया था। एमआईएम, मुस्लिम लीग और बीएसपी ने यहां तटस्थ रहने का फैसला किया था।

महाराष्ट्र विधान परिषद की स्थानीय स्वराज संस्था निर्वाचन क्षेत्र की 17 सीटों में से 11 सीटों के परिणाम आज घोषित किए गये। 11 सीटों पर मतगणना जारी है। 17 सीटों में से 6 सीटों पर महायुती उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। विधान परिषद स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान 18 जून को संपन्न हुआ था। विधान परिषद के चुनाव में औसतन 99.02 प्रतिशत मतदान हुआ है, इसमें नागपुर स्थानीय प्राधिकारी कोटे की उप चुनाव वाली एक सीट भी शामिल है।

भंडारा गोंदिया सीट पर सबसे अधिक 100% वोटिंग हुई है। संबंधित चुनाव क्षेत्र में महानगरपालिका ,नगर पालिका, नगर पंचायत ,जिला परिषद और पंचायत समितियां के जन प्रतिनिधि मतदान किए हैं।

इन जिलों के नतीजों का ऐलान

नागपुर ,भंडारा गोंदिया ,अमरावती ,औरंगाबाद जालना, जलगांव, सांगली सातारा ,नांदेड़ ,उस्मानाबाद लातूर बीड, परभणी हिंगोली ,नासिक, सोलापुर जिलों के विधान परिषद के चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। महायुति के साथ-साथ महाविकास अघाङी दोनों ने यह दावा किया है कि उन लोगों ने एक दूसरे के दलों में सेंध लगाई है। आज काउंटिंग के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि किधर कितने लोग टूटे और कितने जुड़े हैं। नागपुर के नतीजे आने के साथ ही साफ हो गया है कि यहां बीजेपी ने कांग्रेस के लोगों को तोड़ने में सफलता हासिल की है।

गीते शुरू में अपनी उम्मीदवारी पर अड़े रहे, हालांकि गिरीश महाजन और उदय सामंत ने उन्हें नाम वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश की थी। एकनाथ शिंदे ने भी उनसे बातचीत की थी। गीते ने आखिर तक अपने नामांकन पत्र वापस नहीं लिए; आखिरकार, दो नेताओं के उनके घर आने के बाद, वे नाम वापस लेने पर सहमत हुए और कहा कि वे प्रचार नहीं करेंगे। हालांकि, पर्दे के पीछे गीते के लिए गुप्त प्रचार जारी रहा।

आज सुबह, नतीजे घोषित होने से पहले, गीते वोट-गिनती केंद्र पहुंचे। उन्होंने अपनी जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि भले ही उन्होंने व्यक्तिगत रूप से प्रचार नहीं किया था, लेकिन उनके समर्थकों ने ऐसा किया था। दिन में इससे पहले, नरेंद्र दराडे और गोकुल गीते के बीच तीखी बहस हुई थी, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया था।

महायुति 6 पर निर्विरोध जीतीं

सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन ने मतदान से पहले ही अपना राजनीतिक दबदबा दिखाते हुए 17 में से 6 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। अब बाकी बची 11 विधान परिषण सीटों के लिए आज वोट डाले जाएंगे।

विधान परिषद चुनाव के नतीजे आ रहे हैं; आज 11 सीटों के लिए वोटों की गिनती हुई। ‘महायुति’ गठबंधन चुनाव में हावी दिख रहा है। इसी बीच, नासिक से एक चौंकाने वाला नतीजा सामने आया: निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल गीते—जिन्हें मंत्री गिरीश महाजन का करीबी माना जाता है—ने नासिक विधान परिषद की सीट जीत ली।

वर्धा-गड़चिरोली-चंद्रपुर अरुण लखानी बीजेपी

अहिल्यानगर प्राजक्त तनपुरे बीजेपी

ठाणे रवींद्र फाटक शिवसेना

यवतमाल दुष्यंत चतुर्वेदी शिवसेना

रायगड-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग अनिकेत तटकरे एनसीपी

पुणे विक्रम काकड़े महायुति समर्थित


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.