spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कंपनी में घोटाला

– धोखाधड़ी का मामला दर्ज

नागपुर :- कंपनी को अंधेरे में रखकर बिना अनुमति 11.28 लाख रुपये का माल बाजार में बेचने वाले 2 कर्मचारियों के खिलाफ राणाप्रतापनगर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. आरोपियों में एचबी इस्टेट, सोनेगांव निवासी अनिरुद्ध प्रकाश सिंह (34) और बालाघाट निवासी सात्विक जायसवाल का समावेश है. सोनबानगर, वाड़ी निवासी पवन भास्कर इंजेवार (29) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. पवन हूरा टेक्नोलॉजी प्रा.लि. कंपनी के संचालक हैं जिसका सेल्स ऑफिस नेल्को सोसाइटी में है. कंपनी द्वारा कार वॉशिंग की डोरस्टेप सर्विस दी जाती है. दोनों आरोपी इस कार्यालय में सेल्स का काम करते थे. 1 जनवरी से 31 मार्च 2026 के बीच आरोपियों ने बिक्री कार्यालय से 8 नग कार वॉशिंग किट चोरी कर ली. चोरी की गई किट बाजार में बेचकर कंपनी के साथ धोखाधड़ी की जिसकी कीमत लगभग 11.28 लाख रुपये थी. मार्च के बाद सेल्स कार्यालय में स्टॉक की जांच की गई जिसमें 8 किट कम होने का पता चला और दोनों आरोपियों की जालसाजी सामने आई. पवन ने मामले की शिकायत पुलिस से की.

Popular Articles