spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

‘भाजपा ने महमूद गजनी की तरह राम मंदिर को लूटा

– चंदा विवाद के बीच संजय राउत का शाह पर तीखा हमला

नई दिल्ली :- राम मंदिर चंदे में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा विपक्षी पार्टियों के निशाने पर है। अब शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला है और भाजपा की तुलना लुटेरे महमूद गजनी से कर दी है। संजय राउत ने कहा कि यह लूट और कानून व्यवस्था का पतन है। शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र सामना में लिखे लेख में संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा।

सामना के संपादकीय में संजय राउत ने लिखा, ‘देश ने अब देख लिया है कि मंदिर विकास का असल मतलब क्या होता है। अयोध्या के राम मंदिर में दान पेटियों की लूट। राम मंदिर में दान, सोना, चांदी और आभूषणों की खुलेआम लूट हुई। कार सेवकों ने राम मंदिर के लिए अपना खून बहाया, फिर भी भाजपा ने उसी मंदिर को लूटा। जिस तरह से महमूद गजनी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा, उसी तरह से भाजपा ने राम मंदिर को लूटा है।’

राउत ने लिखा, ‘कम से कम अंबाबाई मंदिर में चोरी और डकैती तो नहीं हुई। राम मंदिर में दान पेटी की चोरी कानून व्यवस्था का पतन है। वे राम मंदिर की रक्षा तक नहीं कर सकते, फिर भी हमारे अंबाबाई मंदिर के विकास की बात करते हैं।’ उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमित शाह ने कोल्हापुर का दौरा किया था और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवेसना को एकमात्र शिवसेना कहा था। साथ ही अमित शाह ने माता अंबाबाई मंदिर के जीर्णोद्धार और गलियारे के निर्माण का भी एलान किया था।

अमित शाह पर बोला तीखा हमला

संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘पिछले एक दशक में देश के कई प्रमुख मंदिरों को लूटा गया और ये सभी लुटेरे भाजपा के भीतर ही मौजूद हैं और अमित शाह की गोद में बैठे हैं। अमित शाह आरोप लगाते हैं कि उद्धव ठाकरे, कांग्रेस की गोद में बैठे हैं। यह उनका महाराष्ट्र विरोध है। ये लोग खुद राम मंदिर के लुटेरे और लोकतंत्र के हत्यारे हैं।’ इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आप नेता अरविंद केजरीवाल भी राम मंदिर चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर भाजपा पर निशाना साध चुके हैं।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.