spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

छत्रपति शाहू महाराज आर्ट गैलरी में चित्रकारों की चित्रकला प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ

नागपूर :- समाज कल्याण विभाग के माध्यम से छत्रपति शाहू महाराज आर्ट गैलरी की रूपरेखा तैयार करने वाले चित्रकार शैलेश बोदेले द्वारा प्रदर्शनी साकार हो गई है। आर्टिफैक्ट्स होमबू फाउंडेशन के मुख्य निदेशक सतीश मेश्राम, मनिष गायकवाड, अविनाश खोबरागड़े, राज कुमार शेंडे, केतन माटे, हृदय चक्रधर, यशपाल शामकुवंर, उमंग माटे, सकाळ वृत्तपत्रचे वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी निलेश राऊत, शेखर पाटिल आदी उपस्थित थे।

यह कला प्रदर्शनी 27/28/29 जून 2026 को सुबह 10:30 बजे से रात 8:00 बजे तक, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर कान्व्हेंशन सेंटर के छत्रपति शाहू महाराज आर्ट गैलरी, कामठी रोड, इंदोरा, नागपुर में नि:शुल्क खुली रहेगी। आयोजकों ने नागपुर के कला प्रेमियों, छात्रों और चित्रकला के शौकीनों को प्रदर्शनी में आने और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए आमंत्रित किया है ।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.