spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

महिला के दुपहिया वाहन में मिला एमडी पाउडर

नागपुर :- प्रेम संबंधों में आई दरार और बदले की आग में अंधे होकर एक प्रेमी द्वारा अपनी पूर्व-प्रेमिका को ड्रग्स तस्करी के झूठे मामले में फंसाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने बड़ी चालाकी से महिला के दुपहिया वाहन में प्रतिबंधित एमडी ड्रग्स छिपाकर खुद ही पुलिस को इसकी मुखबिरी कर दी थी। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और सीसीटीवी फुटेज की जांच ने कुछ ही घंटों में इस पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) की यूनिट क्रमांक दो और वाड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार (29 जून) दोपहर आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पीसीआर में भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला? : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, म्हालगी नगर निवासी गोपाल झोडगे (37 वर्ष), जो पेशे से आटा चक्की संचालक है और शादीशुदा है, का पिछले 8-9 महीनों से एक 35 वर्षीय तलाकशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध था। दोनों की पहचान एक साझा मित्र के माध्यम से हुई थी।

महिला का आरोप है कि गोपाल उसके साथ अक्सर मारपीट, गाली-गलौज करता था और उस पर अत्यधिक पाबंदियां लगाता था। इन प्रताड़नाओं से तंग आकर महिला ने करीब एक महीने पहले गोपाल से अपने सारे संबंध तोड़ लिए थे। दूसरी ओर, आरोपी गोपाल का दावा है कि महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी और उसकी पत्नी को उनके रिश्ते के बारे में बताने की धमकी देकर पैसे ऐंठ रही थी। एक बार सबूत के तौर पर फोटो भी भेजी थी।

पिज्जा सेंटर के बाहर रची गई साजिश

संबंध टूटने के बाद भी गोपाल लगातार महिला का पीछा कर रहा था। रविवार को जब पीड़िता वाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तवक्कल ले-आउट स्थित साहिल कॉम्प्लेक्स के एक पिज्जा सेंटर में गई हुई थी, तब गोपाल भी वहां पहुंच गया। वह करीब तीन घंटे तक महिला के दोपहिया वाहन के इर्द-गिर्द मंडराता रहा। इसी दौरान मौका पाकर गोपाल ने महिला की स्कूटी के फुटरेस्ट (पैर रखने की जगह) में 45 हजार रुपये मूल्य का 8.9 ग्राम एमडी ड्रग्स का पैकेट छुपा दिया। इसके तुरंत बाद उसने खुद ही अपराध शाखा की यूनिट-2 के अधिकारियों को फोन कर सूचना दी कि एक महिला भारी मात्रा में ड्रग्स लेकर जा रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.