spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

पीएम मोदी मंत्रालय के सचिवों के साथ शासन व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

– पांच राज्यों में एसआईआर की शुरुआत

 नई दिल्ली :- आज 30 जून 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। यह दिन राजनीति, प्रशासन, खेल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह बनने जा रहा है। जहां पीएम मोदी आज मंत्रालय और विभागों के सचिवों के साथ शासन व्यवस्था और सुधारों की रणनीतिक समीक्षा करेंगे तो वहीं दिल्ली, झारखंड समेत पांच राज्यों में आज से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया की शुरुआत होगी।

शासन व्यवस्था और सुधारों की रणनीतिक समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में आम जनजीवन को सुलभ बनाने और व्यापार को आसान बनाने से जुड़े सुधारों पर चर्चा की जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून को रामपुर का दौरा करेंगे, जहां वे मिलक शाहबाद विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री रामपुर की जनता को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए उनका लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

राम मंदिर के फंड में कथित गबन के चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल अयोध्या जाकर राम मंदिर में दर्शन करेगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में जाने वाले इस दल में कई सांसद और पूर्व विधायक शामिल होंगे।

कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र, मेघालय और झारखंड में 30 जून से मतदाता सूची के विशेष सघन संशोधन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 29 जुलाई तक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस संशोधन प्रक्रिया में पहचान के लिए पासपोर्ट को एक वैध दस्तावेज माना जाएगा।

एचपी, इंडेन और भारत गैस के ग्राहकों के लिए अपना ई-केवाईसी पूरा करने की आखिरी तारीख 30 जून है। इसके अलावा, जिन ग्राहकों के पास पाइप वाली गैस (पीएनजी) की सुविधा मौजूद है, उन्हें 30 जून तक अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने का निर्देश दिया गया है, ऐसा न करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।

Popular Articles