spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

भारी ट्रैफिक से चालकों को परेशानी

  – बच्चों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल  

नागपुर :- शहर की सभी स्कूलें पुनः शुरू होते ही पहले ही दिन यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित नजर आई। मुख्य सड़कों पर स्थित स्कूलों के बाहर छुट्टी के समय ट्रैफिक जाम देखने को मिला, जिससे न केवल वाहन चालकों को परेशानी हुई, बल्कि बच्चों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए।

यहां लगी लंबी कतारें : धरमपेठ, टाटा पारसी स्कूल शुक्रवारी तलाव रोड और नार्थ अंबाझरी रोड जैसे व्यस्त इलाकों में स्थित कई स्कूलों के बाहर छुट्टी के समय वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अभिभावकों की गाड़ियां, स्कूल बसें, ऑटो और अन्य वाहन एक साथ आने से सड़कें पूरी तरह जाम हो गईं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि, हर साल स्कूल खुलते और छूटते समय यह समस्या सामने आती है। बावजूद कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जाती। यातायात पुलिस गायब होने से स्थिति और बिगड़ गई।

बच्चे सड़क पार करते नजर आए : सबसे चिंता की बात यह रही कि, इस अव्यवस्था के बीच बच्चे सड़क पार करते नजर आए, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रही। विशेषज्ञों का मानना है कि, स्कूलों के बाहर ‘नो पार्किंग’ का सख्ती से पालन, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और स्कूल प्रबंधन द्वारा पिक-अप और ड्रॉप के लिए व्यवस्थित योजना बनाना जरूरी है। अभिभावकों को भी नियमों का पालन करते हुए वाहनों को व्यवस्थित तरीके से पार्क करना चाहिए। पहले ही दिन की स्थिति ने स्पष्ट कर दिया है कि, यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.