spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

सोलर ग्राहकों के गलत बिल रद्द करें

नागपुर :- कांग्रेस विधायक विकास ठाकरे ने महावितरण के मुख्य अभियंता राजेश नाईक से मुलाकात कर बिजली ग्राहकों की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करवाया। जिन ग्राहकों के घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगा हुआ है, उनके भी 40–50 हजार रुपये तक के गलत बिजली बिल भेजे गए हैं, जिससे ग्राहक परेशान हैं। उन्होंने ऐसे गलत एवं अव्यावहारिक बिजली बिलों को तत्काल रद्द करने की मांग की।उन्होंने बताया कि नागपुर शहर के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश या तेज हवा चलने पर भी बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, उद्योगों तथा अस्पतालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेंटेनेंस के नाम पर जब रोज बिजली बंद की जाती है, तो फिर हल्की बारिश में भी आपूर्ति कैसे ठप हो जाती है?उन्होंने कहा कि अंडरग्राउंड केबल बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई के बाद सड़क और फुटपाथों की सही तरीके से मरम्मत नहीं की जाती, जिससे नागरिकों को असुविधा होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने मांग की कि कार्य पूरा होने के बाद सड़कों एवं फुटपाथों का तत्काल समतलीकरण किया जाए।बॉक्सबिना सहमति न लगाएं स्मार्ट मीटर

विकास ठाकरे ने मांग की कि उपभोक्ताओं की पूर्व सहमति के बिना लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए। साथ ही स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में हो रही अनियमित वृद्धि तथा रूफटॉप सोलर प्रणाली वाले उपभोक्ताओं को आ रही समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने नाईक को बताया कि बिना किसी तकनीकी कारण के सही ढंग से कार्यरत डिजिटल बिजली मीटरों को बदला जा रहा है और शिकायतों पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

इस अवसर पर संजय महाकालकर, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व नगरसेवक अतुल कोटेचा, विशाल मुत्तेमवार, नगरसेवक सुजाता ताई कोम्बाड़े, सरस्वती सलामे, मैरिस्टेला उसरे, भावना लोनारे, मंजू चाचेरकर, सुनीता तभाने, स्नेहल ठाकरे, कल्पना द्रोणकर, आसिफ शेख, विवेक निकोसे, वसीम ख़ान,अभिजीत झा, सुहास मानवटकर , प्रमोद ठाकुर, शैलेश पांडे, गौतम अम्बादे, रोहित यादव, शुभम मोठघरे, अरुण डवरे, दिनेश यादव, अभिषेक शंभरकर, मनोज बंसोड़, रामा उइके तथा पार्टी के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। ठाकरे ने नवनियुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल से भी मुलाकात की।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.