spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

पुलिस आयुक्त ने ताजबाग पहुंचकर लिया जायजा

– उर्स तैयारी को लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक

नागपुर :-  हजरत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के आगामी सालाना उर्स के मद्देनजर रविवार को नागपुर शहर के पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने ताजबाग दरगाह परिसर का दौरा कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

ट्रस्ट कार्यालय में आयोजित बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, आपातकालीन सेवाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। पुलिस आयुक्त ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे जिया खान, उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र जिचकार, सचिव ताज अहमद राजा, ट्रस्टी मुस्तफा टोपीवाला, हाजी इमरान खान ताजी, गजेंद्रपाल सिंह लोहिया तथा हाजी फारूक बावला सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं नागपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Popular Articles