spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बंद मकान से नकदी और आभूषण की चोरी

नागपुर :- हुडकेश्वर थाना क्षेत्र में बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों सहित 2.72 लाख रुपये से अधिक के माल पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 30 जून से 4 जुलाई 2026 के बीच मंगलधाम कॉलोनी, लाडीकर राम मंदिर के पास स्थित मकान में यह चोरी हुई। मकान मालिक के पिता के अस्पताल में भर्ती होने के कारण उनकी पत्नी घर में ताला लगाकर अस्पताल गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला और कुंडी तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने बेडरूम की अलमारी से 15 हजार रुपये नकद, सोने के विभिन्न आभूषण और चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत 2 लाख 72 हजार 500 रुपये बताई गई है। इस मामले में बेसा-पिपला रोड, नागपुर निवासी अभिजीत राजेश पाचकवड़े (36) की शिकायत पर हुडकेश्वर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Popular Articles