spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ससुर की हत्या के आरोप में दामाद गिरफ्तार

नागपुर :- मानकापुर पुलिस और अपराध शाखा यूनिट-5 ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मानकापुर निवासी रोहित हरिप्रसाद गौतम (25) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 की रात करीब 1 बजे मानकापुर थाना क्षेत्र स्थित जमीला सोसाइटी, एलआईसी कॉलोनी के सामने गोधनी रेलवे परिसर में किराए के मकान के लोहे के शेड में सो रहे मेहताब सिंह सोहनलाल चौधरी (43) की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी गीता मेहताब सिंह चौधरी (40) की शिकायत पर मानकापुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 333 के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान अपराध शाखा यूनिट-5 ने तकनीकी सबूतों और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी रोहित गौतम को हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक अपनी बेटी पल्लवी को उसके पहले पति के पास वापस जाने के लिए बार-बार समझा रहे थे। इसी बात से नाराज होकर पल्लवी के दूसरे पति आरोपी रोहित गौतम ने रंजिशवश हत्या की वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए मानकापुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Popular Articles