spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

8 फीट के सांप ने घर में मचाई दहशत

– महिला के पैर से गुजरा, वॉशिंग मशीन के पीछे छिपे सांप का रेस्क्यू

नागपूर :-  शहर के मानेवाड़ा रिंग रोड स्थित वृंदावन कॉलोनी, बेसा रोड में शनिवार शाम करीब 4.30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक करीब आठ फीट लंबा विषैला कोबरा (नाग) घर में घुस आया और एक महिला के पैर के ऊपर से गुजर गया।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र कांबले के घर में उनकी पत्नी मोक्षलता राजेंद्र कांबले घरेलू काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक विशाल कोबरा (नाग) उनके पैर के ऊपर से गुजर गया। महिला ने घबराने के बजाय सूझबूझ का परिचय देते हुए खुद को शांत रखा। कुछ ही क्षण बाद सांप घर में रखी वॉशिंग मशीन के पीछे जाकर छिप गया। महिला ने घर के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों को आवाज देकर बुलाया। सूचना मिलने पर समाजसेवी प्रवीण कुमार गारड ने तुरंत सर्पमित्र शुभम पराले को फोन किया। उस समय शुभम पराले नरेंद्र नगर क्षेत्र में एक अन्य सांप के रेस्क्यू अभियान में व्यस्त थे, लेकिन सूचना मिलते ही वे तत्काल वृंदावन कॉलोनी पहुंचे। काफी तलाश के बाद वॉशिंग मशीन के पीछे छिपा विशाल कोबरा (नाग) दिखाई दिया। सर्पमित्र शुभम पराले ने अत्यंत सावधानी और कुशलता से बिना किसी नुकसान के सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि यह करीब 8 फीट लंबा, काफी उम्रदराज और बड़े आकार का कोबरा (नाग) था। इतनी बड़ी लंबाई का कोबरा उन्होंने वर्षों पहले ही देखा था। सांप को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद उसे विशेष कंटेनर में रखकर सेमिनरी हिल्स स्थित वन विभाग के ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर ले जाया गया। वहां आवश्यक पंचनामा तैयार कर कोबरा को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।

Popular Articles