spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

दुकान में चोरी करने वाले पांच नाबालिगों हिरासत में

– पुलिस ने 69,500 रुपये का पूरा माल किया बरामद

नागपुर :- कलमना पुलिस ने हार्डवेयर दुकान में हुई चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए पांच नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया 69,500 रुपये मूल्य का पूरा माल बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई की रात से 3 जुलाई की सुबह के बीच विकम लक्ष्मणदास कुकरेजा (40), निवासी बैंक कॉलोनी, लाल बंगला, जरीपटका, की देवकरतार स्टील इंडस्ट्रीज नामक हार्डवेयर दुकान में चोरी हुई थी। अज्ञात चोरों ने दुकान का पिछला शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन, नल फिटिंग के 350 पार्ट्स तथा 50 ग्राम वजनी चांदी की मुहर सहित कुल 69,500 रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर कलमना थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी जांच और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने पांच नाबालिगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त (दक्षिण) वसंत परदेशी, पुलिस उपायुक्त नित्यानंद झा तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहित ओव्हाड के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रवीण काले, उपनिरीक्षक संतोषकुमार रामलोड और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी।

Popular Articles