spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

दहेगांव के ‘बिहाइंड द लेक’ होटल पर छापा

– अवैध हुक्का पार्लर का भंडाफोड़, मैनेजर समेत 19 पर मामला दर्ज

खापरखेड़ा :- खापरखेड़ा थाना क्षेत्र के दहेगांव (रं.) स्थित ‘बिहाइंड द लेक’ गार्डन रेस्टोरेंट में अवैध रूप से संचालित हुक्का पार्लर पर गुरुवार मध्यरात्रि नागपुर शहर अपराध शाखा और खापरखेड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान होटल के मैनेजर, कर्मचारियों और हुक्का पी रहे ग्राहकों सहित कुल 19 लोगों के विरुद्ध सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा), 2003 तथा भा.न्या. सं. की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं, कार्रवाई के दौरान सात लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से लगभग 38 हजार रुपये मूल्य का हुक्का संबंधी सामान जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) शिवप्रसाद पारवे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद खापरखेड़ा पुलिस, कोराड़ी पुलिस तथा नागपुर शहर अपराध शाखा की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पंचों की उपस्थिति में गार्डन रेस्टोरेंट की तलाशी लेने पर कई टेबलों पर ग्राहक हुक्का पीते हुए पाये गये। कार्रवाई के दौरान होटल के मैनेजर वलनी निवासी सोहेल कमरुद्दीन अंसारी से हुक्का पार्लर संचालन के लिए वैध लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में यह भी सामने आया कि ग्राहकों को तंबाकूयुक्त हुक्का उपलब्ध कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 21 हुक्का पॉट, 21 हुक्का पाइप, चिलम, स्टील की प्लेटें, कोयला संभालने का चिमटा तथा तंबाकूयुक्त हुक्का फ्लेवर के पैकेट सहित लगभग 38 हजार रुपये मूल्य का सामान जब्त किया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान कुछ ग्राहक मौके से भागने में सफल रहे।

जांच में यह भी पाया गया कि परिसर में धूम्रपान क्षेत्र से संबंधित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। वैधानिक चेतावनी, नाबालिगों के प्रवेश निषेध तथा तंबाकू उत्पादों से संबंधित अनिवार्य सूचना बोर्ड भी नहीं लगाए गए थे। इसके चलते मैनेजर, कर्मचारियों और ग्राहकों के विरुद्ध कोटपा अधिनियम, 2003 की धारा 4, 6, 7, 20, 21 और 24 तथा भा.न्या. सं. की धारा 272 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) शिवप्रसाद पारवे के मार्गदर्शन में खापरखेड़ा पुलिस उपनिरीक्षक आशीष कोहले, पुलिस हवलदार मुकेश वाघाड़े, आशीष मेश्राम, रंजीत राठौड़, मंगेराबन, पुलिस सिपाही राजू, संदीप वाघमारे, कोराड़ी पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक विनोद जोकार, आनंद बिच्छेवार, पुलिस हवलदार निलेश इंगोले, सुशील बहिरे, देवेंद्र नवघरे, सहायक पुलिस आयुक्त शिवप्रकाश पारवे, वाहन चालक सूरज कांबले तथा नागपुर शहर अपराध शाखा की टीम ने संयुक्त रूप से की।

आरोपियों के नाम

झिंगाबाई टाकली, नागपुर निवासी गौरव निंबालकर (34), वलनी निवासी मन कुशवाह (23), जरीपटका निवासी तीन रामचंदानी (26), हर्षल पाटिल (28) व तुषार शेडामे (38), दोनों तेलगांव, कामठी निवासी, मिशीलगांव, मध्य प्रदेश निवासी शिवम साकेत (24), बालेश्वर, ओडिशा निवासी उमाकांत दास (35), बडीपदा, ओडिशा निवासी रविकांत मलिक (21), गोदा, गोंदिया निवासी देवेंद्र चव्हाण (29), आयुष पंजाबी (20), हर्ष बजाज (22), निखिल लेकवाणी व संदीप बिसेन (21), चारों जरीपटका, नागपुर निवासी, वर्षा अपार्टमेंट, नागपुर निवासी आकाश बजाज (27), दयानंद पार्क निवासी लवेश कुमार कृष्णकुमार (27), बैतूल निवासी आयुष खातरकर (25), वलनी खदान निवासी रूपेश गजभिए (20), आर्य नगर, नागपुर निवासी आशीष मिश्रा (28) और आर्य नगर, नागपुर निवासी तनवीर पिंजारी (31) का समावेश है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.