spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

3 साल की बच्ची का अपहरण

– भूख लगी तो खाना मांगने पहुंचा आरोपी, पुलिस ने दबोचा

नागपुर :- शहर के खरबी चौक क्षेत्र से रहस्यमय ढंग से लापता हुई तीन वर्षीय बच्ची को पांचगांव पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपहरण और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डोंगरिया, जिला मंडला (मध्य प्रदेश) निवासी मुकेश पहेलसिंह मडावी (23) के रूप में हुई है। बच्ची की बरामदगी के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए वाठोडा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

ऐसे पकड़ में आया आरोपी

पुलिस के अनुसार, शनिवार 11 जुलाई की रात करीब 8.45 बजे आरोपी मुकेश मडावी तीन वर्षीय बच्ची को साथ लेकर पांचगांव थाना क्षेत्र के चांपा गांव में निलेश नगराले के घर पहुंचा। वहां उसने बच्ची के लिए भोजन देने की गुहार लगाई। उस समय आरोपी नशे की हालत में था। बच्ची और आरोपी के कपड़े तथा उसकी गतिविधियां देखकर निलेश नगराले को संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पांचगांव पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद यह स्पष्ट हुआ कि बच्ची का अपहरण किया गया था। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.