spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

– पुलिस ने किया मजदूर पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

नागपुर :- शहर के हुडकेश्वर इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाकर उसे गर्भवती करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय निर्माण मजदूर करण सूर्यवंशी, जो मूलतः राजस्थान का रहने वाला है, को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता शहर के एक कॉलेज में कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रही है और परिवार मानेवाडा इलाके में रहता है। आरोपी करण हुडकेश्वर में एक निर्माणाधीन घर में काम करता था और वहीं रहता भी था। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी रोजाना कॉलेज के गेट के सामने आकर उसे घूरता था। जब लड़की ने इस बारे में पूछा तो आरोपी ने दोस्ती करने की इच्छा जताई। आरोपी ने 15 अगस्त 2025 को लड़की को नाश्ते के बहाने निर्माण स्थल पर बुलाया और वहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान किया और बातचीत शुरू की। आरोपी ने इसका फायदा उठाते हुए समय-समय पर उसे उसी स्थान पर बुलाकर बार-बार दुष्कर्म किया। यह सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा। एक दिन अचानक पीड़िता की तबीयत खराब होने पर उसकी मां उसे निजी डॉक्टर के पास जांच के लिए ले गईं। वहां उसे गर्भवती बताया गया। पीड़िता के नाबालिग होने के कारण मां ने उसे तुरंत मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर मामला पंजीकृत किया। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Popular Articles