spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

फावड़े से सिर पर वार कर मजदूर की हत्या

– ईंट भरने को लेकर हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार

नागपुर :- शहर के कलमना थाना क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे पर मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ईंट भरने के काम को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर ने अपने ही साथी पर फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी सीमा सतनामी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मृतक सुनील सतनामी (40) और आरोपी हिमांशु उर्फ गुड्डू सोनटक्के (28) कलमना क्षेत्र स्थित बबलू खान की ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे और दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। बताया गया कि 12 जुलाई को ईंट भरने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में फावड़ा उठाकर सुनील के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल सुनील को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कलमना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात की वजह ईंट भरने के काम को लेकर हुआ विवाद था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Popular Articles