नागपुर :- शहर में साइबर ठग नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला धंतोली थाना क्षेत्र का है, जहां हॉटस्टार चैनल अपग्रेड कराने के नाम पर 75 वर्षीय आर्किटेक्ट से 1 लाख 30 हजार 560 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। मामले में धंतोली पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कमलप्रभा अपार्टमेंट निवासी 75 वर्षीय आर्किटेक्ट ने शिकायत में बताया कि 23 जून की रात टीवी देखते समय उन्हें हॉटस्टार चैनल अपग्रेड करने का संदेश दिखाई दिया। रिचार्ज करने के बाद भी सेवा शुरू नहीं हुई तो उन्होंने इंटरनेट पर उपलब्ध एक कथित कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया। आरोपी ने पहले रिचार्ज की राशि वापस मिलने का भरोसा दिलाया और फिर दोबारा भुगतान करने की प्रक्रिया बताने के बहाने उन्हें अपने झांसे में ले लिया। इसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से उनका मोबाइल हैक कर बैंक खाते से कुल 1 लाख 30 हजार 560 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने धंतोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने संबंधित धाराओं एवं आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर साइबर ठग की तलाश शुरू कर दी है।
हॉटस्टार अपग्रेड का झांसा,1.30 लाख की ठगी


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.



