spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

इधर देव दर्शन, उधर घर में चोरी

– गिट्टीखदान पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा

नागपुर :-  गिट्टीखदान थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और एक मोटरसाइकिल सहित करीब 1.95 लाख रुपये का माल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, जगदीशनगर स्थित ओम सोसाइटी निवासी कपिल छत्री शाहू (36) 10 जून को अपने परिवार के साथ तिरुपति दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे और गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा अलमारी में रखी 4.35 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी गए माल की कुल कीमत 7.21 लाख रुपये बताई गई। मामले में गिट्टीखदान पुलिस ने अपराध दर्ज कर तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर असलम अजर काजी (24) और तेजस धीरज लोणारे (25) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों से 35 ग्राम सोने के आभूषण, 753 ग्राम चांदी के आभूषण और एक मोटरसाइकिल जब्त की है, जिसकी कुल कीमत 1 लाख 95 हजार 240 रुपये आंकी गई है। मामले में आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल के मार्गदर्शन में गिट्टीखदान थाना पुलिस की टीम ने की।

Popular Articles